लाइव न्यूज़ :

Bangladesh MP अनवारुल अजीम की जांच में हुआ नया खुलासा, CID रिपोर्ट सामने आई

By आकाश चौरसिया | Updated: June 13, 2024 15:21 IST

पश्चिम बंगाल में पिछले महीने हुई बांग्लादेशी सांसद की हत्या के बाद अब सीआईडी रिपोर्ट सामने आई है। इसमें ये बात सामने निकलर आ रही है कि सांसद की हत्या तकिये मुंह दबाकर की गई थी, जिसकी बुधवार को सीआईडी ने पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की इस तरीके से हुई हत्या सीआईडी रिपोर्ट में हुआ खुलासा फिर 15 मिनट में हो गया उनका मर्डर

नई दिल्ली: पिछले महीने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार का मर्डर हुआ था, जिसके बाद अब सीआईडी की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच के मुताबिक, बांग्लादेशी सांसद की हत्या की पुष्टि हुई, इसमें सामने आया कि कोलकाता के न्यू टाउन में एक फ्लैट में प्रवेश करते ही पहले क्लोरोफॉर्म सुंघाया, फिर तकिए से उनका मुंह दबा दिया गया था। इसके साथ उन्होंने दम घोंटा और 15 मिनट में हत्या हो गई। 

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन ने बताया कि अनार की हत्या करने के बाद उनके शरीर को काटा गया और छोटे-छोटे टुकड़े में बांट दिया, इसके बाद उसे प्लास्टिक बैग में रखा और फिर न्यू टाउन और बागजोला नहर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया। 

आरोपी ने दावा किया कि सांसद की हत्या के बाद उनके छोटे-छोटे टुकड़े के बचे हुए कुछ हिस्से को सूटकेस में भरकर ट्रॉली में फेंक दिया और इसके बाद बांग्लादेश की बानगांव सीमा के पास ही फेंक दिया।   

हुसैन को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था, वहां पर एक महिला रहती है, जिसने अनार की हत्या के आरोप में शामिल आरोपियों की मदद की। रिपोर्ट में सामने आया है कि अख्तरुज्जमां की प्रेमिका है, वो अमेरिकी नागरिक और वह इस केस में मुख्य आरोपी है।  

बांग्लादेशी सांसद, जो भारत की निजी यात्रा पर थे, 18 मई को उत्तर 24 परगना के बारानगर से लापता होने की सूचना मिली थी। 22 मई को ढाका और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि उनकी हत्या कर दी गई है। इसके बाद ढाका पुलिस और पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने जांच शुरू की और ढाका में तीन लोगों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

9 जून को आरोपियों में से एक सीआईडी ​​को दक्षिण 24 परगना में एक नहर के किनारे ले गया, जहां से उन्होंने एक पुरुष मानव की हड्डियां बरामद की। दो दिन बाद पता चला कि पुलिस ने उत्तरी 24 परगना के अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक से कुछ किलो मांस बरामद किया है।

सीआईडी की आधिकारिक जांच में पता चला कि प्रीलिम्स रिपोर्ट प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मांस किसी इंसान का है। अब हम यह पुष्टि करने के लिए डीएनए परीक्षण कराएंगे कि यह बांग्लादेश के सांसद का है या नहीं। इसमें कुछ समय लगेगा।

टॅग्स :बांग्लादेशभारतकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट