लाइव न्यूज़ :

छुट्टियां करीब आते ही इटली में टीका नहीं लगवाने वालों के खिलाफ नये प्रतिबंध

By भाषा | Updated: December 6, 2021 16:08 IST

Open in App

मिलान, छह दिसंबर (एपी) इटली छुट्टियां नजदीक आने के साथ ही टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के लिए जीवन को और अधिक असहज बना रहा है। ऐसे लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए चारदीवारी के अंदर चलने वाले रेस्तरां, थिएटर और संग्रहालयों में जाने की इजाजत नहीं दी गई है और टीकों को लेकर संशय जताने वालों को खुराक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सोमवार से 15 जनवरी तक, इतालवी पुलिस जांच कर सकती है कि रेस्तरां या बार में भोजन करने वालों के पास “सुपर” ग्रीन हेल्थ पास है या नहीं जो यह प्रमाणित करता है कि उन्हें या तो टीका लगाया गया है या वे हाल में वायरस से उबर चुके हैं। लोगों के स्वास्थ्य पास की स्थिति की जांच करने वाले स्मार्ट फोन ऐप्लिकेशन को अपडेट किया जाएगा और केवल हाल में कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाए गए लोगों को अब संगीत-फिल्म कार्यक्रमों या प्रदर्शनों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नए ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में चिंताएं पैदा होने से पहले ही, इटली में कोविड-19 के नये मामले पिछले छह हफ्तों से धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। यह एक चिंताजनक बात है क्योंकि इतालवी लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियों की पार्टियों और मिलने-जुलने की योजना बनाते हैं। पिछले साल संक्रमण में भारी वृद्धि के कारण क्रिसमस यात्रा और छुट्टियों की सभाओं को सख्ती से सीमित कर दिया गया था।

जर्मनी और ऑस्ट्रिया दोनों ही टीकों को अनिवार्य बनाने की ओर बढ़ रहे हैं, इसके बजाय इटली वर्ष के सबसे खुशनुमा समय में टीका नहीं लगवाने वालों पर प्रतिबंधों को कड़ा कर रहा है - जबकि टीकाकरण करने वालों को कमोबेश सामान्य जीवन जीने की अनुमति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल