लाइव न्यूज़ :

क्रेमलिन आलोचक नवेलनी पर नये आपराधिक आरोप जड़े गये

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:30 IST

Open in App

मास्को, 11 अगस्त (एपी) रूस में आगामी संसदीय चुनाव से पहले भ्रष्टाचार विरोधी अभियानकर्ता एलेक्सी नवेलनी और संकट में घिरी उनकी टीम के विरूद्ध सरकार की कार्रवाई के तहत जेल में बंद विपक्षी नेता के विरूद्ध रूसी अधिकारियों ने नये आपराधिक आरोप लगाएं हैं।

रूस की जांच समिति ने बुधवार को कहा कि उसने नवेलनी को एक ऐसा गैर लाभकारी संगठन बनाने को लेकर आरोपित किया है जोकि, उसके अनुसार लोगों के अधिकारों का अतिक्रमण है। इस अपराध की सजा तीन वर्ष तक कैद है।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि नवेलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन ने रूसियों से जनवरी में अनधिकृत प्रदर्शन से जुड़ने की अपील करके उन्हें ‘गैर कानूनी कृत्य करने के लिए’ उकसाया है। यह संगठन दस साल पहले शुरू किया गया था और तब से उसने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए दर्जनों वीडियो जारी किये जिन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

नवेलनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं । जर्मनी से लौटने पर जनवरी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तंत्रिका तंत्र को निष्प्रभावी कर देने वाला जहर दिये जाने के बाद नवेलनी का पांच महीने तक जर्मनी में उपचार चला था। नवेलनी ने जहरखुरानी के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। रूस अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया था।

फरवरी में नवेलनी को 2014 की गबन दोषसिद्ध में निलंबित सजा की शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर ढाई साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी। नवेलनी ने इसे राजनीति से प्रेरित मामला करार दिया था।

जून में एक अदालत ने नवेलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन को गैर कानूनी तथा उनके क्षेत्रीय कार्यालयों के नेटवर्क को चरमपंथी संगठन करार दिया था। ऐसे में इन समूहों से जुड़े लोगों के सार्वजनिक पद पाने पर रोक लग गयी और उनपर लंबी कैद की सजा की आशंका मंडराने लगी।

रूसी अधिकारियों ने उन 50 वेबसाइटों को भी चरमपंथी संगठन की बातों का कथित रूप से प्रचार करने को लेकर बंद कर दिया जिन्हें उनकी टीम चलाती थी। उन्होंने नवेलनी के दो सहयोगियों लेओनिड वोल्को और इवान झडानोव पर चरमपंथी समूहों के लिए धन जुटाने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध जांच की घोषणा की। इस अपराध के साबित हो जाने पर आठ साल तक की कैद की सजा हो सकती है।

नवेलनी के सहयोगियों ने इन कार्रवाइयों का संबंध रूस के संसदीय चुनाव से बताया है। देश में 17 सितंबर को होने वाले संसदीय चुनाव को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन के शासन को और मजबूत करने के उनके प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील