फ्रांस से अलग होने के लिए न्यू कैलेडोनिया अगले साल कराएगा जनमत संग्रह

By भाषा | Published: October 11, 2019 12:57 PM2019-10-11T12:57:24+5:302019-10-11T12:57:24+5:30

न्यू कैलेडोनिया 1853 से फ्रांस का हिस्सा है जो दक्षिणपश्चिम प्रशांत का एक सुदूर द्वीप क्षेत्र है। यहां की आबादी करीब 2,70,000 है।

New Caledonia will hold a referendum next year to separate France | फ्रांस से अलग होने के लिए न्यू कैलेडोनिया अगले साल कराएगा जनमत संग्रह

फ्रांस से अलग होने के लिए न्यू कैलेडोनिया अगले साल कराएगा जनमत संग्रह

फ्रांस का प्रशांत द्वीप क्षेत्र न्यू कैलेडोनिया अपनी स्वतंत्रता पर अगले साल एक बार फिर जनमत संग्रह कराएगा। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मतदाताओं ने नवंबर 2018 के जनमत संग्रह में फ्रांस का हिस्सा बने रहने के पक्ष में मतदान किया था। 57 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस के साथ जुड़े रहने जबकि 43 प्रतिशत ने अलग होने को लेकर मतदान किया था।

जमनत संग्रह के इस परिणाम को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने “ऐतिहासिक” बताया था। फिलिप ने कहा कि अगले साल के जनमत संग्रह की तिथि आने वाले एक-दो हफ्तों में तय की जाएगी लेकिन यह या तो 30 अगस्त को होगा या छह सितंबर को। न्यू कैलेडोनिया 1853 से फ्रांस का हिस्सा है जो दक्षिणपश्चिम प्रशांत का एक सुदूर द्वीप क्षेत्र है। यहां की आबादी करीब 2,70,000 है।

Web Title: New Caledonia will hold a referendum next year to separate France

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे