लाइव न्यूज़ :

तटस्थ सर्वनाम ‘They’ को दशक का शब्द चुना गया, यह रही खास वजह

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:27 IST

तटस्थ सर्वनाम ऐसे शब्द होते हैं जिनसे किसी वाक्य का विषय स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग, यह नहीं पता चलता है। “दे” शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी में ऐसे व्यक्तियों द्वारा खूब किया जाने लगा है जो खुद की पहचान न तो पुरुष के तौर पर करते हैं न महिला के तौर पर।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वनाम “दे” (वे लोग) को अमेरिकी भाषा विशेषज्ञों ने दशक का शब्द चुना है। उसने ‘‘क्लाइमेट” और “मीम” जैसे शब्दों को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है।

सर्वनाम “दे” (वे लोग) को अमेरिकी भाषा विशेषज्ञों ने दशक का शब्द चुना है। उसने ‘‘क्लाइमेट” और “मीम” जैसे शब्दों को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की है। तटस्थ सर्वनाम ऐसे शब्द होते हैं जिनसे किसी वाक्य का विषय स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग, यह नहीं पता चलता है। “दे” शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजी में ऐसे व्यक्तियों द्वारा खूब किया जाने लगा है जो खुद की पहचान न तो पुरुष के तौर पर करते हैं न महिला के तौर पर।

वे पुरुष के लिए “ही” या महिला के लिए “शी” के पारंपरिक सर्वनाम की बजाए बहुवचन तटस्थ सर्वनाम से पहचाना जाना पसंद करते हैं।

भाषा की उत्पत्ति का अध्ययन करने वाली अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी के प्रमुख बेन जिम्मर ने कहा, “जब सर्वनाम जैसा भाषा का मूल हिस्सा समाज में चलन का महत्त्वपूर्ण संकेतक बन जाता है, भाषाविद् उस पर ध्यान देने लगते हैं।”

उन्होंने शुक्रवार को दिए एक बयान में कहा कि सोसाइटी की तरफ से “दे” शब्द को चुना जाना इस बात का संकेत है कि “कैसे लैंगिक पहचान की निजी अभिव्यक्ति हमारे साझा संवाद का तेजी से हिस्सा बन गई है।” इससे पहले अमेरिकी डिक्शनरी मरियम वेबस्टर ने भी “दे” को इस साल का शब्द चुना था।

टॅग्स :कला एवं संस्कृतिलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!