लाइव न्यूज़ :

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने दो नए राजनीतिक दलों को दी मान्यता

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:23 IST

Open in App

नेपाल के निर्वाचन आयोग ने बुधवार को दो नए पंजीकृत राजनीतिक दलों- माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) और महंत ठाकुर के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी को मान्यता प्रदान की। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने राजनीतिक दल अधिनियम 2071 में संशोधन के लिए एक अध्यादेश जारी किया था, जिसका उद्देश्य राजनीतिक दलों को विभाजित करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। जिसके बाद माधव नेपाल ने पिछले हफ्ते आयोग में एक नये राजनीतिक दल के पंजीकरण के लिए आवेदन दिया था। चुनाव आयोग के प्रवक्ता राज कुमार श्रेष्ठ के मुताबिक सदस्यों के सत्यापन के बाद नए राजनीतिक दलों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। दोनों दलों के नेता बुधवार दोपहर बाद निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे थे और चुनाव आयोग के अधिकारियों के सामने अपना परिचय दिया। देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएन-यूएमएल से टूटकर बने नव-पंजीकृत सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) पार्टी को प्रमाणित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल ने पार्टी के रुख के खिलाफ जाकर के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए तत्कालीन विपक्षी गठबंधन का समर्थन किया था। उनका गुट पहले ही शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल होने का फैसला कर चुका है। देउबा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल ही में संशोधित अध्यादेश में एक नई पार्टी को पंजीकृत करने का प्रावधान किया गया है जिसमें शर्त है कि विभाजित गुट केंद्रीय समिति के सदस्यों या संसदीय दल के सदस्यों के 20 प्रतिशत के हस्ताक्षर हासिल कर लेता हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल