लाइव न्यूज़ :

नेपाली पर्वतारोही का दावा, दुनिया की 14 ऊंची चोटियों पर सबसे कम समय में चढ़ाई का बनाया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: October 29, 2019 15:34 IST

पुरजा ने चीन में अंतिम चोटी पर चढ़ाई करने के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “ मिशन पूरा हुआ! #शिशपंग्मा से।” वर्ष 1987 में पोलिश पर्वतारोही जेर्जी कुकुज्का ने यह चढ़ाई सात साल, 11 महीने, 14 दिनों में पूरी की थी। जेर्जी से पहले 1986 में इटली के रेनहोल्ड मेसनर ऐसी चढ़ाइयां करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाली पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची 14 चोटियों पर सबसे तेजी से चढ़ाई करने का नया रिकॉर्ड स्थापित करने का दावा कियापूरजा ने सितंबर में अपना अंतिम चरण देना शुरू किया

एक नेपाली पर्वतारोही ने दुनिया की सबसे ऊंची 14 चोटियों पर सबसे तेजी से चढ़ाई करने का नया रिकॉर्ड स्थापित करने का दावा किया है। निर्मल पुरजा नाम के इस पर्वतारोही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सात महीनों में ऐसा करने का दावा किया है। ये सभी चोटियां 8000 मीटर से ऊंची हैं।

निर्मल पुरजा के सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के अनुसार उन्होंने 8000 मीटर(26,250 फुट) से ऊंची इन 14 चोटियों की चढ़ाई सिर्फ सात महीनों में पूरी की है। पहले यह रिकार्ड करीब आठ साल का था।

पुरजा ने चीन में अंतिम चोटी पर चढ़ाई करने के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “ मिशन पूरा हुआ! #शिशपंग्मा से।” वर्ष 1987 में पोलिश पर्वतारोही जेर्जी कुकुज्का ने यह चढ़ाई सात साल, 11 महीने, 14 दिनों में पूरी की थी। जेर्जी से पहले 1986 में इटली के रेनहोल्ड मेसनर ऐसी चढ़ाइयां करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे।

पूर्व गोरखा सैनिक 36 वर्षीय पुरजा ने अपनी चढ़ाई के पहले भाग में अप्रैल में अन्नपूर्णा, धौलागिरी, कंचनजंघा, एवरेस्ट, ल्होत्से और मकालू पर चढ़ाई पूरी कर ली । इसके एक महीने बाद पाकिस्तान जाकर उन्होंने 8,125 मीटर ऊंचे नंगा पर्वत की चढ़ाई की। अपने लक्ष्य को पूरा करने के दौरान उनकी नींद भी पूरी नहीं हुयी और उन्होंने पाकिस्तान की गशेरब्रम प्रथम, गशेरब्रम द्वितीय और के2 जैसी ऊंची चोटियों की चढ़ाई पूरी की।

पूरजा ने सितंबर में अपना अंतिम चरण देना शुरू किया और सप्ताह भर के भीतर उन्होंने चो ओयू और मनासलु पर चढ़ाई कर ली। पुरजा ने एएफपी से बातचीत करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे ऊंची चोटियां नेपाल में हैं और यहां कई अच्छे पर्वतारोही हैं लेकिन उन्हें मौका नहीं नहीं मिल पाया। 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला