लाइव न्यूज़ :

नेपाली कांग्रेस सोमवार को नए पार्टी अध्यक्ष का करेगी चयन

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:23 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 दिसंबर नेपाली कांग्रेस आगामी चार साल के लिए नए पार्टी अध्यक्ष का सोमवार को चयन करेगी। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के समक्ष चार अन्य उम्मीदवारों की चुनौती होगी।

नेपाली कांग्रेस के 14वें आम सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को राजधानी के भृकुटी मंडप में हुआ, जो सत्तारूढ़ दल द्वारा 134 सदस्यीय केंद्रीय कार्य समिति और पार्टी अध्यक्ष सहित 13 पदाधिकारियों का चुनाव करने के लिए बुलाई गई एक बहुप्रतीक्षित चार दिवसीय बैठक है।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय ने विभिन्न पदाधिकारियों और केंद्रीय समिति के सदस्यों के लिए नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की रविवार को अंतिम सूची जारी की। इस सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा दो उपाध्यक्षों के लिए सात, दो महासचिवों के लिए छह और आठ सहायक महासचिवों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा (75) की पार्टी के अध्यक्ष पद की दावेदारी को चार अन्य उम्मीदवार चुनौती दे रहे हैं, जिसमें पूर्व पार्टी महासचिव प्रकाश मान सिंह, केंद्रीय समिति के सदस्य शेखर कोइराला, बिमलेंद्र निधि और कल्याण गुरुंग शामिल हैं।

इनके अलावा युबा राज नेउपाने ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन उन्होंने कोइराला के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

मतदान सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। नेपाली कांग्रेस के कुल 4,743 प्रतिनिधि मत डालेंगे।

अध्यक्ष चुने जाने के लिए एक उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने होंगे। मत बंटने पर दूसरे दौर का मतदान कराया जाएगा। यदि पहले और दूसरे दौर के मतदान में किसी को भी 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिलते हैं, तो सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले दो उम्मीदवार आपस में एक दौर में चुनाव लड़ेंगे।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के फिर से पार्टी अध्यक्ष चुना जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला