लाइव न्यूज़ :

जांच में हुआ खुलासा- पायलट के रोने और चिंता में होने के कारण हुआ भीषण नेपाल विमान हादसाा

By भाषा | Updated: August 28, 2018 12:34 IST

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जब हमने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर पर बातचीत का विश्लेषण किया तो हमें साफ तौर पर यह पता चला कि कैप्टन गंभीर मानसिक तनाव में थे और नींद की कमी से वह थके हुए लग रहे थे।’’ 

Open in App

काठमांडो/ढाका, 28 अगस्त: नेपाल में इस साल मार्च में ‘यूएस-बांग्ला’ विमान इसलिए हादसे का शिकार हुआ था क्योंकि विमान का पायलट उड़ान के दौरान भावना में बहकर रो पड़ा था। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई थी।नेपाल के जांचकर्ताओं की एक रिपोर्ट के अनुसार ढाका से काठमांडो जाने वाले ‘यूएस-बांग्ला’ एयरलाइंस के इस विमान में 67 लोग और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। 12 मार्च को यह विमान काठमांडो के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के पास हवाईपट्टी से फिसलकर फुटबॉल मैदान में चला गया था, जिसके बाद विमान में आग लग गयी थी।इस संबंध में जांच के लिये नेपाल सरकार के नेतृत्व में जांच अधिकारी नियुक्त किये गये थे। उनके हवाले से इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ‘काठमांडो पोस्ट’ ने अपनी खबर में बताया कि विमान के पायलट कैप्टन आबिद सुल्तान जबरदस्त मानसिक तनाव से गुजर रहे थे और बेहद उद्विग्न थे। इसके कारण उन्होंने कई गलत फैसले किये और इसी कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।नेपाली जांचकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में बताया कि पूरी उड़ान के दौरान सुल्तान का व्यवहार असंतुलित था। जांचकर्ताओं ने कहा कि ढाका से काठमांडो की एक घंटे की उड़ान में सुल्तान लगातार सिगरेट पी रहे थे।रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जब हमने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर पर बातचीत का विश्लेषण किया तो हमें साफ तौर पर यह पता चला कि कैप्टन गंभीर मानसिक तनाव में थे और नींद की कमी से वह थके हुए लग रहे थे।’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कई बार तो वह रो पड़े थे।’’ रिपोर्ट से यह भी पता चला कि सुल्तान ने कई बार अपनी महिला सहकर्मी (कंपनी में अन्य सहायक पायलट) को गाली दी और अनुचित व्यवहार किया। इसके अनुसार महिला सहकर्मी ने सुल्तान की बतौर प्रशिक्षक प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया था और पूरे उड़ान के दौरान दोनों के संबंध चर्चा का प्रमुख विषय बने हुए थे।

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल