लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को नेपाल ने ‘सागरमाथा संवाद’ के लिए भेजा न्योता, पाक पीएम को किया आमंत्रित, जानिए मामला

By भाषा | Updated: January 24, 2020 13:50 IST

नेपाल के दौरे पर गये भारतीय संवाददाताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा ‘सागरमाथा संवाद’ का आयोजन दो से चार अप्रैल के बीच किया जाएगा। इसका विषय ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत एवं मानवता का भविष्य’ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देग्यावली ने बताया, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है और इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दक्षेस देशों के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने शुक्रवार को कहा है कि उनके देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसका आयोजन इस वर्ष अप्रैल में किया जाएगा।

विदेश मंत्री ने बताया कि सागरमाथा संवाद फोरम में वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नेपाल के दौरे पर गये भारतीय संवाददाताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा ‘सागरमाथा संवाद’ का आयोजन दो से चार अप्रैल के बीच किया जाएगा। इसका विषय ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत एवं मानवता का भविष्य’ होगा।

ग्यावली ने बताया, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है और इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत दक्षेस देशों के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है और इन सभी क्षेत्रीय नेताओं की मेजबानी कर नेपाल को प्रसन्नता होगी ताकि क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न चनौतियों पर वे सब एक दूसरे के साथ चर्चा कर सकें।

ग्यावली ने बताया कि दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) के नाम पर इस कार्यक्रम का नाम ‘संबाद’ रखा गया है जो दोस्ती का प्रतीक है। नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया कि इस ‘संबाद’ का मुख्य उद्देश्य जलवायु संकट और इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए राजनीतिक नेताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति को बढावा देने के लिए आपस में एक आम सहमति बनाना है। दक्षेस देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है। 

टॅग्स :नेपालनरेंद्र मोदीइमरान खानपाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेशअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट