लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने अफगानिस्तान में फंसे नागरिकों के लिए बचाव कार्य तेज किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:19 IST

Open in App

नेपाल सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए त्वरित कदम उठा रही है। अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रहा युद्ध रविवार को तब निर्णायक दौर में पहुंच गया जब तालिबान ने राष्ट्रपति महल पर कब्जा कर लिया। इसके बाद चौतरफा घिर चुके राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। नेपाल सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि नेपाल कैबिनेट की बैठक में निर्णय किया गया कि फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए। नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के कार्य के लिए नेपाल सरकार पहले ही कार्यबल बना चुकी है, जिसमें विदेश मंत्रालय, गृह, श्रम एवं रोजगार, पर्यटन तथा नागर विमानन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, जो लोग अफगानिस्तान में रह रहे हैं और घर लौटना चाहते हैं, वे अपने नाम और अन्य संबंधित ब्योरा महावाणिज्य दूतावास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करा सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने संपर्क करने के लिए कई तरीके प्रकाशित किए हैं, जिनमें वाइबर एवं व्हाट्सएप से भी संपर्क साधा जा सकता है। नयी दिल्ली में नेपाल के दूतावास ने यात्रा परामर्श जारी कर अफगानिस्तान नहीं जाने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल