लाइव न्यूज़ :

नेपाल: 20 मिनट के अंतराल में दो बार आया भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: May 31, 2020 16:59 IST

नेपाल में 20 मिनट के अंतराल में दो बार मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि पहला भूकंप शनिवार को रात नौ बजकर 36 मिनट पर काठमांडू के पश्चिम में 75 किलोमीटर दूर धादिंग में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.8 थी। दूसरा भूकंप रात नौ बजकर 52 मिनट पर उसी केंद्र में आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में 20 मिनट के अंतराल में दो बार मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि पहला भूकंप शनिवार को रात नौ बजकर 36 मिनट पर काठमांडू के पश्चिम में 75 किलोमीटर दूर धादिंग में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.8 थी। दूसरा भूकंप रात नौ बजकर 52 मिनट पर उसी केंद्र में आया।

काठमांडू:नेपाल में 20 मिनट के अंतराल में दो बार मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र ने बताया कि पहला भूकंप शनिवार को रात नौ बजकर 36 मिनट पर काठमांडू के पश्चिम में 75 किलोमीटर दूर धादिंग में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.8 थी। 

काठमांडू घाटी में भी और इसके आस पास भी भूकंप महसूस किया गया। दूसरा भूकंप रात नौ बजकर 52 मिनट पर उसी केंद्र में आया। इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आए भूकंपों से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि साल 2015 में नेपाल में आए भूकंप में 9,000 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, भूकंप के अधिकेंद्र की गहराई लगभग 15 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके चीन, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे। 

बता दें, पिछले कुछ दिनों से भारत के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार (29 मई) को एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आए। राष्ट्रीय राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी थी। नसीएस के अनुसार पहला भूकंप 4.5 की मध्यम तीव्रता वाला था, जिसके झटके रात नौ बजकर आठ मिनट पर महसूस किये गये। 

भूकंप का केन्द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। दूसरा भूकंप रात के 10 बजे आया, जो 2.9 की तीव्रता का था। रोहतक, दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कई बार कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं। 12 अप्रैल के बाद से दिल्ली में चार कम तीव्रता वाले भूकंप 12 अप्रैल (3.5), 13 अप्रैल (2.7), 10 मई (3.4) और 15 मई (2.2) को आये थे।

टॅग्स :भूकंपनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा