लाइव न्यूज़ :

नेपाल में शांतिपूर्वक संपन्न हुए उपचुनाव, 70 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 1, 2019 04:53 IST

Nepal Bypolls: नेपाल में शनिवार को 52 सीटों पर हुए उपचुनावों में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में 52 सीटों के उपचुनाव पर 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंगइन उपचुनावों में 337 उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं

काठमांडू:  नेपाल के चुनाव आयोग ने कहा कि विभिन्न प्रांतीय और स्थानीय निकाय की 52 सीटों पर उप चुनाव में मतदान शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया जिसमें सत्तर प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कास्की जिले में मतदान केंद्रों पर चार छोटे विस्फोट की घटना की सूचना मिली जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उप चुनाव सुबह सात बजे शुरू हुए और शाम पांच बजे खत्म हो गए।

संघीय संसद की एक सीट, प्रांतीय सभा की तीन सीट और स्थानीय निकायों की 48 सीटों के लिए उप चुनाव हुए। चुनाव आयोग ने कहा कि कुल 337 उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं जिनमें 253 राजनीतिक पार्टियों के हैं और 84 निर्दलीय हैं।

आयोग ने कहा कि कुल 11 राजनैतिक पार्टियां प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रही हैं, 15 दल प्रांतीय सभा के चुनाव लड़ रहे हैं और 20 पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुल 4,50,000 योग्य मतदाताओं में से सत्तर प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल