लाइव न्यूज़ :

Nepal aircraft crash: विमान हादसे के बाद फिर से शुरू हुआ खोज और बचाव अभियान, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 16, 2023 09:16 IST

पोखरा में खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है। इससे एक दिन पहले यति एयरलाइंस का एक विमान यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। नए टोल के अनुसार अब तक 68 लोग मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देपोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद एक बार सोमवार को खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है।खड़ी चट्टानों से घिरी गहरी नदी की खाई में फंसे शेष शवों की तलाश के लिए फिर से अभियान शुरू किया गया है।विमान दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है।

पोखरा: नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए विमान हादसे के बाद एक बार सोमवार को खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है। खड़ी चट्टानों से घिरी गहरी नदी की खाई में फंसे शेष शवों की तलाश के लिए फिर से अभियान शुरू किया गया है। मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में सेती नदी के तट पर यति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है।

इस विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। विमान में चालक दल के चार सदस्य थे। मलबे वाली जगह से कम से कम 32 शव बरामद किए गए हैं। 'माय रिपब्लिका' वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान सभी शवों को इकट्ठा करने के बाद ही शुरू होगी। सोमवार को सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 

एयरलाइंस के मुताबिक, सोमवार को केवल आपातकालीन और बचाव उड़ानें ही संचालित होंगी। यति एयरलाइंस ने ट्वीट किया, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि यति एयरलाइंस 9एन-एएनसी एटीआर-72 500 की दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के शोक में यति एयरलाइंस की 16 जनवरी 2023 की सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, आपातकालीन और बचाव उड़ानें फिर से शुरू होंगी।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नेपालविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल