लाइव न्यूज़ :

नेपाल: बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 22 घायल, भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही थी बस

By भाषा | Updated: June 1, 2020 11:40 IST

भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रहा ये बस नेपाल के बंके जिले में हादसे की चपेट में आ गया। ये बस करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है, नेपाल के करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान जा रही थी बसघायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है, लॉकडाउन के कारण भारत की सीमा पर फंसे हैं सैकड़ों नेपाली

काठमांडू: भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही एक बस के दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। ‘मायरिपब्लिका’ सामाचारपत्र ने जिला पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा रविवार को बंके जिले में हुआ जब बस सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक से टकरा गई।

यह बस भारत से लौटे करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी। अखबार ने बताया कि सड़क पर पार्क किए गए ट्रक से बस के टकरा जाने से बस चालक समेत 11 यात्रियों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस बल और बंके सल्यानी समाज की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और देर रात दो बजे उन्हें नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर आए। खबर में भेरी अस्पताल के हवाले से बताया गया कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सैकड़ों नेपाली जिनमें से अधिकतर मजदूर हैं, वे कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारत के साथ लगने वाली नेपाल की सीमा पर फंसे हुए हैं। ज्यादातर श्रमिक पश्चिमी नेपाल के हैं जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे और घर लौटने की कोशिश कर रहे थे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के बाद से वे सीमा पर फंसे हुए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननेपालप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?