लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दिशानिर्देश बनाने की जरूरत : निवर्तमान अमेरिकी राजदूत जस्टर

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भारत में अमेरिका के निवर्तमान राजदूत केन जस्टर ने मंगलवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी देशों के समृद्ध होने के लिए दिशानिर्देश बनाने की जरूरत है और आवश्यकता पड़ने पर ‘‘रेड लाइंस’’ बनाने की भी जरूरत है।

जस्टर ने यहां अपने विदाई नीति भाषण में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और लोकतांत्रिक शासन की जरूरत है और इसलिए भारत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी द्विपक्षीय संबंध उतना व्यापक और ठोस नहीं है जितना भारत और अमेरिका के बीच है।

जस्टर तीन नवंबर 2017 को भारत में अमेरिका के 25वें राजदूत नियुक्त किए गए थे।

भारत-अमेरिका संबंधों में हिंद-प्रशांत के महत्व को उजागर करते हुए जस्टर ने कहा, ‘‘हम अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत आधार बना रहे हैं जो हमें आगामी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले पांच वर्ष और उसके बाद हमारा मिशन इस प्रयास को और मजबूत बनाने और दिशानिर्देश तैयार करने पर होना चाहिए, तथा आवश्यकता पड़ने पर रेड लाइंस भी बनाने की जरूरत है। इससे क्षेत्र में सभी देश समृद्ध हो सकेंगे जहां संप्रभुता का सम्मान किया जाता हो, नियम आधारित शासन हो और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा हो।’’

जस्टर ने कहा कि लोकतंत्र के तौर पर अमेरिका और भारत नियम आधारित शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं, साथ ही वे शांति और कूटनीति के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम (भारत और अमेरिका) महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत से प्रभावित हैं। लेकिन हम जानते हैं कि जैसा हम सोचते हैं, वैसा हर कोई नहीं सोचता और कुछ देश आत्मघाती हमलावर या सैन्य घुसपैठ जैसे तरीके अपनाते हैं।’’

जस्टर ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, ‘‘इसलिए अमेरिका और भारत अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला