लाइव न्यूज़ :

'सूर्य स्पर्श' के लिए के लिए NASA का मिशन टला, ये है वजह

By भाषा | Updated: August 11, 2018 16:43 IST

अधिकारियों ने बताया कि विलंब के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है लेकिन प्रक्षेपण से कुछ मिनटों पहले गैसीय हीलियम अलार्म बजने के बाद इसे टाला गया।

Open in App

टम्पा, 11 अगस्त: नासा ने तारों के चमचमाते वातावरण और उसके रहस्यों का खुलासा करने के लिए सूर्य की ओर सीधे उड़ान भरने वाले अपनी तरह के पहले अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण कल तक के लिए टाल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि विलंब के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है लेकिन प्रक्षेपण से कुछ मिनटों पहले गैसीय हीलियम अलार्म बजने के बाद इसे टाला गया।

इंजीनियर इसकी जांच के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं। नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के प्रमुख थॉमस जुर्बुचेन ने कहा कि यह मिशन एजेंसी का ‘‘रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मिशन’’ में से एक है। नासा ने कहा कि यदि प्रक्षेपण के लिए 60 प्रतिशत स्थितियां अनुकूल होती है तो रविवार को तड़के स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 31 मिनट पर प्रक्षेपण किया जा सकता है।

इतिहास में पहली बार सूर्य के करीब आकर मानव रहित जांच का मुख्य उद्देश्य परिमंडल, सूर्य के आसपास के असामान्य वातावरण के रहस्यों का खुलासा करना है।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो