लाइव न्यूज़ :

नासा का 38 साल पुराना उपग्रह इस सप्ताह के अंत में धरती पर गिरेगा, जानिए पृथ्वी के किस हिस्से में गिरेगा 2,450 किग्रा का ये सैटेलाइट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 09:08 IST

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, उपग्रह के रविवार रात नीचे आने की उम्मीद है और इसके मलबे को धरती तक का सफर तय करने में 17 घंटे लगेंगे।

Open in App

केप केनवरलः अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का 38 साल पुराना सेवानिवृत्त उपग्रह इस सप्ताह के अंत तक धरती पर गिर सकता है। हालांकि, नासा ने शुक्रवार को कहा कि उपग्रह का मलबा किसी पर भी गिरने की आशंका बहुत कम है।

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने से पहले 5,400 पौंड (2,450 किलोग्राम) वजन वाले इस उपग्रह का अधिकांश हिस्सा जल जाएगा, लेकिन कुछ टुकड़ों के बचकर धरती पर भी गिरने की संभावना है। नासा का कहना है कि किसी के मलबे की चपेट में आने और घायल होने की आशंका लगभग 9,400 में से एक है।

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, उपग्रह के रविवार रात नीचे आने की उम्मीद है और इसके मलबे को धरती तक का सफर तय करने में 17 घंटे लगेंगे। कैलिफोर्निया स्थित एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने हालांकि, उपग्रह के मलबे के सोमवार तक अफ्रीका, खाड़ी क्षेत्र और उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में गिरने का अनुमान जताया है। 

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्वAmit Kshatriya: कौन हैं अमित क्षत्रिय? भारतीय मूल के इंजीनियर नासा में शीर्ष सिविल सेवा पद पर नियुक्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट