लाइव न्यूज़ :

पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा धूमकेतु अगर टकराया तो होगी भारी तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2020 10:11 IST

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रफ्तार से टकराने वाला धूमकेतु 185 फीट ऊंची सुनामी ला सकता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि मानव निर्मित कोई भी उपग्रह या यान अबतक इतनी तेज गति नहीं पकड़ सका है.

Open in App
ठळक मुद्देनासा ने एस्टेरॉयड ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए इस विशालकाय धूमकेतु 2020 एबी-2 का पता लगाया है.इसकी रफ्तार इतने तेज है कि लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी यह महज 6 मिनट में पूरी कर सकता है.

साल का पहला चंद्र ग्रहण पृथ्वी के लिए शुभ नहीं है. नासा ने पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहे एक धूमकेतु (खगोलीय पिंड) को लेकर चेतावनी जारी की है, जो धरती के लिए खतरनाक हो सकता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह धूमकेतु पृथ्वी से टकराया तो इससे भरी तबाही हो सकती है. उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष में हजारों ऐसे खगोलीय पिंड मौजूद हैं, जो धरती से टकरा जाएं तो भारी तबाही ला सकते हैं लेकिन ऐसी घटना दुर्लभ है.

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एस्टेरॉयड ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए इस विशालकाय धूमकेतु 2020 एबी-2 का पता लगाया है. यह यह धूमकेतु 12 जनवरी को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा. धूमकेतु जिस रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, अगर यह पृथ्वी से टकरा जाए तो भयंकर सुनामी ला सकता है. हालांकि नासा का कहना है कि ऐसी संभावना बहुत कम है.

नासा ने इस खगोलीय पिंड के आकार और इसकी रफ्तार के बारे में जानकारी दी है कि यह 49 फीट (15 मीटर) चौड़ा खगोलीय पिंड लगभग एक डबल डेकर बस के बराबर है और इससे तीन गुना लंबा भी है. आकलन के अनुसार यह 28,440 प्रतिघंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है. इसकी रफ्तार इतने तेज है कि लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी यह महज 6 मिनट में पूरी कर सकता है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रफ्तार से टकराने वाला धूमकेतु 185 फीट ऊंची सुनामी ला सकता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि मानव निर्मित कोई भी उपग्रह या यान अबतक इतनी तेज गति नहीं पकड़ सका है. यहां तक कि सबसे तेज जेट लॉकहीड एसआर -71 ब्लैकबर्ड एक घंटे में भी लंदन से न्यूयॉर्क की दूरी तय नहीं कर सकता. इससे इससे इस खगोलीय पिंड की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है.

एजेंसी इनपुट्स

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?