लाइव न्यूज़ :

मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री सुगा से की बातचीत, भारत आने का दिया न्योता

By भाषा | Updated: September 25, 2020 17:32 IST

नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम सुगा ने इस पर भी सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में सुधार के बाद सुगा को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का आमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सुगा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।पीएम नरेंद्र मोदी ने आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित इस रिश्ते को और मजबूत करने का इरादा जताया।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के अपने समकक्ष योशिहिदे सुगा से फोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी में हुई प्रगति को और मजबूत करने का इरादा जताया।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सुगा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का आमंत्रण भी दिया। बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि पिछले कुछ सालों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी में काफी प्रगति हुई है और उन्होंने आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित इस रिश्ते को और मजबूत करने का इरादा जताया।’’

मोदी और सुगा ने इस पर भी सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक संरचना को लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं पर आधारित बनाया जाना चाहिए और इस संदर्भ में उन्होंने भारत, जापान और अन्य समान विचारधारा वाले देशों के बीच सहयोग का स्वागत किया।’’

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में हुई प्रगति की सराहना की और इस संदर्भ में कुशल श्रमिकों से संबंधित समझौते की विषय वस्तु को अंतिम रूप देने का स्वागत किया। इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में सुधार के बाद सुगा को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का आमंत्रण दिया। 

टॅग्स :जापाननरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल