लाइव न्यूज़ :

नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक पर पब और रेस्तरां ने आजीवन प्रतिबंध लगाया, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: October 24, 2020 20:39 IST

सुनक के निर्वाचन क्षेत्र रिचमंड (योर्क्स) में पड़ने वाले नार्थ यॉर्कशायर के स्टॉक्स्ली में मिल पब और इससे संबद्ध इल मुलीनो रेस्तरां के मालिक एलेक्स कुक ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लिखा, “सरकार ने स्कूल में मुफ्त भोजन के विरोध में मतदान किया है। यह निंदनीय है।”

Open in App
ठळक मुद्देसुनक और तीनों सांसदों ने अवकाश के दौरान स्कूल में बच्चों को मुफ्त भोजन दिए जाने के विरोध में मत दिया था।बच्चों के लिए अस्थायी रूप से मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा को विस्तार देने पर मतदान हुआ था।यह अभियान इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड द्वारा चलाया जा रहा है।

लंदनः ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक और उत्तरी इंग्लैंड से सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के तीन सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्र के एक स्थानीय पब और रेस्तरां ने जीवनभर के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

 

सुनक और तीनों सांसदों ने अवकाश के दौरान स्कूल में बच्चों को मुफ्त भोजन दिए जाने के विरोध में मत दिया था। सुनक के निर्वाचन क्षेत्र रिचमंड (योर्क्स) में पड़ने वाले नार्थ यॉर्कशायर के स्टॉक्स्ली में मिल पब और इससे संबद्ध इल मुलीनो रेस्तरां के मालिक एलेक्स कुक ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लिखा, “सरकार ने स्कूल में मुफ्त भोजन के विरोध में मतदान किया है। यह निंदनीय है।”

सप्ताह की शुरुआत में हाउस ऑफ कॉमन्स में स्कूली बच्चों के लिए अस्थायी रूप से मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा को विस्तार देने पर मतदान हुआ था। यह अभियान इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड द्वारा चलाया जा रहा है।

कुक ने लिखा, “सबसे बुरा यह हुआ कि मैट विकर्स, साइमन क्लार्क और जैकब यंग, ऋषि सुनक सबने योजना के विरोध में मतदान किया। निंदनीय! इन चारों को द मिल एंड इल मुलीनो से आजीवन प्रतिबंधित किया जाता है।”

कुक द्वारा आक्रोश में लिखी गई पोस्ट को हजारों लोग साझा कर रहे हैं। पोस्ट में कहा गया है कि हालांकि कुक राजनीति से दूर रहते हैं लेकिन जरूरतमंद बच्चों के लिए मुफ्त भोजन देने के विरुद्ध मतदान किये जाने पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटबोरिस जॉनसनमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!