लाइव न्यूज़ :

पांच लाख यूरो में नीलाम हुआ नेपोलियन का प्रेम पत्र, पत्नी जोसेफिन को लिखी थी ये बातें

By भाषा | Updated: April 5, 2019 10:46 IST

नेपोलियन बोनापार्ट ने अपनी पत्नी जोसेफिन को तीनों पत्र 1796 और 1804 के बीच में लिखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गये तीन प्रेम पत्र पांच लाख यूरो में बिके200 से साल भी ज्यादा पहले नेपोलियन ने अपनी पत्नी जोसेफिन की याद में लिखा था।

पेरिस, पांच अप्रैलः 'रहें ना रहें हम, महका करेंगे, बनके कली, बनके सबा, बाग-ए-फिजा में'... ये गीत प्रेम की तासीर का सटीक बयान है। आज नेपोलियन नहीं हैं, उनकी पत्नी जोसेफिन इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके प्रेम की महक आज भी फिजा में है। फ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अपनी पत्नी जोसेफिन को लिखे गये तीन प्रेम पत्र कुल 5,13,000 यूरो (575,000 अमेरिकी डॉलर) में बृहस्पतिवार को नीलाम किए गए। तीनों पत्र 1796 और 1804 के बीच में लिखे गये थे। ड्रोउट नीलामी घर ने यह जानकारी दी है।

1796 में इटली अभियान के दौरान लिखे गये एक पत्र में फ्रांस के बोनापार्ट ने कहा, ‘‘मेरी प्यारी दोस्त आपकी ओर से हमें कोई पत्र नहीं मिला। जरूर कुछ खास चल रहा है इसलिए आप अपने पति को भूल गई हैं। हालांकि, काम और बेहद थकावट के बीच में केवल और केवल आपकी याद आती है।’’

फ्रेंच एडर और एगुट्स हाउसों की ओर से ऐतिहासिक थीम पर आधारित नीलामी में एक दुलर्भ इनिग्मा एन्क्रिप्शन मशीन को भी शामिल किया गया था जिसका इस्तेमाल नाजी जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान किया था। इसकी नीलामी 48,100 यूरो में हुई।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा