लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम देशों ने किया मदद से इनकार तो अब बात-चीत के प्रस्ताव का ढोंग कर रहे इमरान खान!

By संतोष ठाकुर | Updated: February 28, 2019 10:54 IST

पाकिस्तान ने युद्ध की ओर से बढ़ने की हिम्मत नहीं दिखाई. खुद पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बातचीत की पेशकश की है. जानिए इसके पीछे की उनकी मजबूरी...

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई और शांति बहाली की नसीहत दी है।पाकिस्तान का रहनुमा चीन भी खुले तौर पर उसका समर्थन नहीं कर रहा है।

नई दिल्ली, 27 फरवरीः पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग कैंप को तबाह करते हुए करीब 350 आतंकियों को वहीं जमीदोंज करने की भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने युद्ध की धमकी दी. उसने एक दिन बाद कश्मीर में घुसने की भी चेष्टा की. जहां भारतीय सेना ने उसके मंसूबों को धराशाही कर दिया. हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान ने युद्ध की ओर से बढ़ने की हिम्मत नहीं दिखाई. खुद पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बातचीत की पेशकश की है.

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि न केवल पाकिस्तान के परौकार रहे चीन ने जैश-ए-मोहम्म्द पर कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से जारी पत्र पर हस्ताक्षर किए बल्कि पाकिस्तान जिन मुस्लिम देशों के भरोसे था उन्होंने भी उसे शांति बनाए रखने की परंपरागत सलाह के साथ ही यह नसीहत भी दी कि वह आतंक के कैंपोंं को नष्ट करे.

यही नहीं, फ्रांस लगातार उसे आतंकी कैंप नष्ट करने की सलाह दे रहा है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी कड़े शब्दों में उसे चेतावनी दी है. हाल में भारत दौरे में आए सऊदी अरब के क्र ाउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाक की तुलना (20 बिलियन डॉलर) में बहुत बड़ी राशि, 100 बिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया. जिससे पाक को संकेत मिल गए कि अब सऊदी से उसे युद्ध के हालात में वह मदद हासिल न हो.

इसी तरह से यूएई से भारत लगातार भगौड़े अपराधियों, आतंकियों को स्वदेश लाता रहा है. पाक को एक और बड़ा झटका तब लगा जब मुस्लिम देशों के महासंगठन आर्गेनाइजेशन आफॅ इस्लामिक कॉर्पोरेशन (ओआईसी) ने पहली बार भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया. जिसके बाद पाक को अहसास हो गया कि अगर उसने भारत से युद्ध किया तो मुस्लिम देश भी उसके साथ शायद ही खड़े हों.

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियासऊदी अरबचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल