लाइव न्यूज़ :

Murder of separatist Sikh leader: न्यूयॉर्क में सिख अलगाववादी नेता की हत्या, अमेरिकी सांसदों ने भारत सरकार पर किया हमला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2023 17:10 IST

Murder of separatist Sikh leader: अमेरिकी अभियोजकों ने उस व्यक्ति से एक भारतीय अधिकारी का संबंध बताया है जिस पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आयोजन चीन को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया था।कनाडा और अमेरिका के आरोपों के संबंध में कई बार भारत का जिक्र किया गया।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

Murder of separatist Sikh leader: न्यूयॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश रचने में एक भारतीय अधिकारी के शामिल होने के आरोपों के बाद, अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने भारत की आलोचना की है। अमेरिकी अभियोजकों ने उस व्यक्ति से एक भारतीय अधिकारी का संबंध बताया है जिस पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है।

सांसदों ने विदेश संबंधों की संसदीय समिति की ओर से ‘अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण: अधिकारों और सुरक्षा के लिए एक वैश्विक खतरा’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में यह कहा। इसका आयोजन चीन को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया था, लेकिन कनाडा और अमेरिका के आरोपों के संबंध में कई बार भारत का जिक्र किया गया।

समिति के अध्यक्ष सांसद बेन कार्डिन ने कहा, ‘‘हमने न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने में भारत सरकार के एक अधिकारी के शामिल होने के आरोपों के बारे में सुना है। कनाडाई अलगाववादी सिख नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोपों के बाद दोबारा इस तरह के आरोप सामने आये हैं और साल की शुरुआत में भारत सरकार ने दोनों चरमंथी समूह के नेता को आतंकवादी करार दिया था।’’ डेमोक्रेटिक सांसद ने टिम काइन ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम अक्सर कहते हैं कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश हैं और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

लेकिन, यह एक सम्मानित लोकतंत्र का व्यवहार नहीं है।’’ अमेरिका में संघीय अभियोजकों ने 29 नवंबर को आरोप लगाया था कि निखिल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने एक भारतीय सरकारी अधिकारी के साथ मिलकर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी जो नाकाम रही। पन्नू के पास अमेरिका तथा कनाडा की नागरिकता है। भारत ने इसे ‘‘चिंता का विषय’’ बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की है, और कहा कि जांच समिति के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :अमेरिकाNew York Cityवाशिंगटनपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."