लाइव न्यूज़ :

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए नेपाल से मोटरसाइकिल रैली रवाना

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:44 IST

Open in App

काठमांडू, 11 नवंबर भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने और भारतीयों की उल्लेखनीय प्रगति के इतिहास का जश्न मनाने के लिए नेपाल से वाराणसी तक की एक मोटरसाइकिल रैली को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखायी गयी।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि पशुपतिनाथ-काशी विश्वनाथ अमृत महोत्सव मोटरसाइकिल रैली को पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर से संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री प्रेम बहादुर आले और भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने संयुक्त रूप से रवाना किया। यह रैली भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहन और अनंत संबंधों पर भी केंद्रित होगी।

‘हिमालयन टाइम्स’ अखबार के अनुसार, काठमांडू में रॉयल एनफील्ड के साथ मिलकर भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित इस रैली में करीब 50 भारतीय और नेपाली मोटरसाइकिल सवारों ने भाग लिया है।

उसने भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा, ‘‘भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं लेकिन यह सच है कि किसी भी देश के दूसरे देश के साथ संबंध तब तक मजबूत या दीर्घकालीन नहीं होते जब तक कि लोगों के बीच आपसी संबंध मजबूत नहीं हो जाते। इस मोटरसाइकिल रैली का उद्देश्य लोगों के बीच परस्पर सबंधों को बढ़ावा देना है जो नेपाल-भारत मित्रता का प्रतीक है।’’

इस रैली में भाग ले रहे लोग 13 नवंबर को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और पूजा करेंगे तथा स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए दश्श्वमेध घाट पर ‘स्वच्छता श्रमदान’ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना