लाइव न्यूज़ :

बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री मोदी, 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे 

By भाषा | Updated: August 23, 2019 13:16 IST

पीएम नरेंद्र मोदी तीन देश की यात्रा पर हैं। फ्रांस, बहरीन और यूएई के दौरे पर हैं। फ्रांस में मोदी जी-7 देश के सम्मेलन में जाएंगे। पीएम मोदी बहरीन में 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देखाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी।थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की दो दिनों की अपनी यात्रा के दौरान इस खाड़ी देश की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शनिवार को शुभारंभ करेंगे।

इस परियोजना पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी। प्रधानमंत्री मोदी अपनी राजकीय यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचेंगे। वह मनामा में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। मोदी बहरीन की यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी। खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी।’’ थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि मंदिर का नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा। प्रधानमंत्री मोदी बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे। मोदी ने कल किए गए ट्वीट में कहा, ‘‘बहरीन की मेरी यात्रा प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा होगी।’’

उन्होंने कहा कि वह बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात के लिए उत्सुक हैं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे। 

टॅग्स :फ़्रांससंयुक्त अरब अमीरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल