लाइव न्यूज़ :

मोदी, बाइडन ने कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत, अमेरिका के सहयोग पर ‘अत्यंत गर्व’ जताया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घातक कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में दोनों देशों के सहयोग को लेकर ‘‘अत्यंत गर्व’’ जताया और इसकी प्रशंसा की। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत में विकट परिस्थिति के दौरान समाज के हर तबके से लोग अभूतपूर्व रूप से आगे आए और आपात राहत पहुंचाने में एकजुट हुए।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से अमेरिका में अब तक 42,853,604 लोग संक्रमित हुए हैं और 687,084 लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारत में 33,624,419 लोग संक्रमित हुए हैं और 446,658 लोगों की बीमारी के कारण मृत्यु हुई है। महामारी से अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित है, जिसके बाद भारत का स्थान है।

दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले एक साल में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपने देशों के निकट सहयोग को लेकर अत्यंत गर्व और प्रशंसा व्यक्त की, क्योंकि जरूरत के समय देशों की सरकारें, नागरिक संस्थाएं, कोरोबार और प्रवासी समुदाय अभूतपूर्व तरीके से आपात राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए एकजुट हुए।’’

संयुक्त बयान में कहा गया है कि देश और विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए टीके की करोड़ों खुराकें देने के बाद बाइडन और मोदी ने कोरोनावायरस महामारी समाप्त करने के वैश्विक प्रयास का नेतृत्व करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रपति बाइडन ने भारत की उस घोषणा का स्वागत किया कि वह वैश्विक कोवैक्स पहल के तहत सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 रोधी टीकों के निर्यात को फिर से शुरू करेगा। भारत ने सोमवार को कहा कि वह ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में अतिरिक्त कोविड-19 टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा और वैश्विक कोवैक्स पहल के तहत अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल