लाइव न्यूज़ :

फिलीपींस में यौन संबंध बनाने की न्यूनतम आयु को 12 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष किया गया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 14:17 IST

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ के अनुसार फिलीपींस में यौन संबंधों को बनाने के लिए दुनिया की सबसे कम न्यूनतम उम्र लागू है, वहीं पूरी दुनिया में योन संबंधों को स्थापित करने के लिए सबसे कम उम्र 11 साल नाइजीरिया में लागू है।

Open in App
ठळक मुद्देइस विधेयक से नाबालिगों के साथ होने वाले रेप और यौन शोषण को रोकने में मदद मिलेगीयूनिसेफ और सेंटर फॉर विमेन रिसोर्सेज ने इस संबंध में साल 2015 में एक अध्ययन किया था अध्ययन में पता चला कि फिलीपींस में 10 रेप पीड़ितों में से सात बच्चे थे

मनीला:फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने एक ऐसे विधेयक पर हस्ताक्षर किया है, जिसमें यौन संबंध की न्यूनतम आयु को 12 वर्ष से बढ़ाकर 16 वर्ष कर दिया गया है।

राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस मामले में सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस विधेयक के कानून बनने के बाद नाबालिगों के साथ होने वाले रेप और यौन शोषण को रोकने में मदद मिलेगी।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ के अनुसार फिलीपींस में यौन संबंधों को बनाने के लिए दुनिया की सबसे कम न्यूनतम उम्र लागू है, वहीं पूरी दुनिया में योन संबंधों को स्थापित करने के लिए सबसे कम उम्र 11 साल नाइजीरिया में है।

यूनिसेफ और एक स्थानीय गैर-सरकारी संगठन सेंटर फॉर विमेन रिसोर्सेज की ओर से साल 2015 में किये गये एक अध्ययन से पता चला है कि फिलीपींस में 10 रेप पीड़ितों में से सात बच्चे थे।

इसके अलावा अध्ययन में शामिल 13 वर्ष से 17 वर्ष की आयु के पांच लड़कों में से एक ने यौन हिंसा की पीड़ा झेली थी। जबकि 25 बच्चों में से एक बच्चा बचपन में रेप जैसी दुर्दांत घटना का शिकार हुआ था।

डुटर्टे के लाये गये विधेयक में बताया गया है कि कोई भी लड़का या लड़की, जो 16 या उससे कम उम्र का है। अगर उसके साथ यौन संबंध स्थापित किया जाता है तो वह अपराध की श्रेणी में आयेगा। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यौन संबंध बनाने वालों के बीच उम्र में तीन साल या उससे कम का अंतर न हो और दोनों के बीच सेक्स के लिए आवश्यक सहमति न ली गई हो तो ऐसे किसी भी प्रयास को अपमानजनक और शोषणकारी माना जाएगा।

नये विधेयक के मुताबिक यौन अपराध में किसी भी तरह की कोई छूट लागू नहीं होती है यदि इसमें शामिल लोगों में से एक की भी उम्र अगर 13 वर्ष या उससे कम है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते  ने कहा, "हम इस कानूनी विकास का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि यह विधेयक युवा लड़कियों को रेप और यौन शोषण से बचाने में मदद करेगा।"

नेशनल यूनियन ऑफ पीपुल्स लॉयर्स के प्रवक्ता जोसली डीनला ने कहा कि इस विधेयक से फिलीपींस में गरीब और हाशिए पर रहने वाले लोगों को कानूनी मदद मिलेगी।

बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन हिंसा की रोकथाम के लिए लागू हो रहे इस सख्त विधेयक के मुख्य प्रायोजकों में से एक लॉरेंस फोर्टन ने इसे फिलीपींस के लिए "एक बड़ा कदम" बताया।

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि रेप और अन्य प्रकार के यौन शोषण के खिलाफ बच्चों को मजबूत सुरक्षा के लिए हम सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ रहे हैं।"

टॅग्स :रेपफिलीपींसUNICEFयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं