लाइव न्यूज़ :

पश्चिम नेपाल में हल्की तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:01 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 17 अक्टूबर नेपाल के पश्चिमी गोरखा जिले में रविवार को 4.3 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, हालांकि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह चार बजकर नौ मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 54 मिनट) पर आया और इसका केंद्र काठमांडू से 145 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जिले के मनाबू गांव में था।

भूकंप के झटके काठमांडू घाटी के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। मनाबू के निवासियों ने बताया कि भूकंप के झटके ने 2015 के भूकंप की यादें ताजा कर दीं।

अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें लगभग 9000 लोग मारे गए और लगभग 22,000 अन्य घायल हो गए थे। इसमें 800,000 से अधिक मकान और स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक