लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला सरकार-विपक्ष के बीच वार्ता की मेजबानी करेगा मैक्सिको

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:32 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, छह अगस्त (एपी) मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्रादोर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश वेनेजुएला की सरकार और विपक्ष के बीच वार्ता के नए चरण की मेजबानी करेगा। नॉर्वे इस वार्ता में मध्यस्थता करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैक्सिको इस वार्ता का आयोजन स्थल होगा जो वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और विपक्ष के प्रतिनिधियों के बीच 13 अगस्त को शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पक्षों के बीच संवाद और समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।’’

ओस्लो और बारबाडोस में 2019 में संवाद की कोशिशों में कोई समझौता नहीं हो पाया था। 2017 और 2018 में वेनेजुएला सरकार तथा विपक्ष के प्रतिनिधियों ने डोमिनिका गणराज्य में वार्ता की थी जिसकी मध्यस्थता अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने की थी लेकिन यह वार्ता भी नाकाम रही थी। लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगी इस वार्ता को एक और मौका देने के लिए तैयार हैं।

वार्ता में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों में कार्लोस वेचियो भी शामिल है। वेचिओ विपक्ष के नेता जुआन गुएदो के अमेरिकी प्रतिनिधि हैं। गुएदो को अमेरिका तथा कई अन्य देशों ने वेनेजुएला के वैध नेता की मान्यता दी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल