अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया अलग-अलग कमरों में सोते हैं: किताब में दावा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2019 10:40 AM2019-12-04T10:40:16+5:302019-12-04T10:41:22+5:30
1996 का एक फोटोशूट जो उस समय एक फ्रांसीसी पत्रिका में छपी थी। वही फोटो अमेरिका में होने वाले 30 जुलाई, 2016 के चुनाव से करीब तीन महीने पहले न्यूयॉर्क पोस्ट में में छपी थी। इसी फोटो को लेकर मेलानिया को ट्रंप के मुख्य सलाहकार पर शक है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी पर लिखी गई किताब फ्री मेलानिया: द ऑनऑथराइज्ड बॉयोग्राफी के लेखक ने ये दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी वाइट हाउस के अलग-अलग कमरे में सोते हैं। यही नहीं इस किताब में यह भी दावा किया गया है कि मेलानिया को अपने पति पर भरोसा नहीं है।
आपको बता दें कि केट बेनेट ने अपने किताब में यह भी दावा किया है कि अमेरिकी पहली महिला को यह भी शक है कि मॉडलिंग के समय की उनकी न्यूड तस्वीरें लीक करने में ट्रंप के सलाहकार रोजर स्टोन का हाथ रहा है। मेलानिया को लगता है कि इसके बारे में ट्रंप को भी जानकारी थी, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इसपर अपनी कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दर्ज कराई।
आपको बता दें कि 1996 का एक फोटोशूट जो उस समय एक फ्रांसीसी पत्रिका में छपी थी। वही फोटो अमेरिका में होने वाले 30 जुलाई, 2016 के चुनाव से करीब तीन महीने पहले न्यूयॉर्क पोस्ट में में छपी थी। इसी फोटो को लेकर मेलानिया को ट्रंप के मुख्य सलाहकार पर शक है।
इसके अलावा आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हमेशा उनकी पत्नी मेलानिया दिखी है। लेकिन, इस किताब में दोनों के रिश्तों के बीच के उस पक्ष को सामने लाया गया है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डोनाल्ड को कई बार शर्मिंदगीपूर्ण स्थिति से भी मेलानिया ने बचा लिया है। एक बार जब वह बकिंघम पैलेस में उस प्रतिमा को पहचान नहीं पाए जिसे असल में उन्होंने ही पिछले साल महारानी को उपहार में दिया था। ऐसे समय में डोनाल्ड की पत्नी ने उनको इसके बारे में बताते हुए याद दिलाया था।