लाइव न्यूज़ :

चुनाव परिणाम के दिन मीडिया संयमित और सतर्क

By भाषा | Updated: November 4, 2020 10:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार नवंबर (एपी) अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद नतीजों के दिन मीडिया ने संयमित रुख अपनाया है।

बड़े पैमाने पर मतदान की आधिकारिक तारीख से पहले ही मतदान होने की वजह से पर्यवेक्षकों को चिंता है कि गिनती प्रक्रिया अफरा-तफरी वाली हो सकती है और शीर्ष मीडिया संस्थानों ने किसी नतीजे पर पहुंचने को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है।

एबीसी के जॉर्ज स्टीफनोपॉउलोस ने कहा, ‘‘इस साल गिनती में कुछ समय लग सकता है और यह ठीक है। आज रात नतीजों की जानकारी नहीं मिलने का मतलब यह है नहीं है कि प्रक्रिया ध्वस्त हो गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं है। जरूरी है कि सभी नगारिक जिन्होंने वैध तरीके से मतदान किया है उनके मतों की गिनती हो, हालांकि इसमें समय लगेगा।’’

फॉक्स न्यूज चैनल की मार्था मैक्कलम ने कहा, कि अलग-अलग राज्य अलग-अलग समय पर शुरुआती रुझानों की घोषणा करेंगे और संभवत: यह मंगलवार रात तक नहीं हो पाएगा ऐसे में आंकड़े बहुत अजीब हो सकते हैं।

सीबीएस न्यूज के विश्लेषक जॉन डिकरसन ने कहा, ‘‘आज रात हम कई टेढ़ी-मेढी पहेलियों को एक साथ जोड़ने वाले हैं लेकिन हमारे पास स्पष्ट तस्वीर नहीं है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी