लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: अमेरिका ने दो महिलाओं को नग्न घुमाने वाले वायरल वीडियो पर जताई चिंता, बोला- 'भारत सरकार हिंसा प्रभावित समूहों की सुरक्षा करे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 24, 2023 08:58 IST

अमेरिका ने मणिपुर में जारी हिंसा पर रविवार को कहा गया है कि वह मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो से बहुत विचलित और चिंतित है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने मणिपुर में जारी हिंसा पर भारत से व्यक्त की अपनी चिंता अमेरिका मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो से बहुत विचलित और चिंतित हैअमेरिका ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वो हिंसा प्रभावित सभी समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करे

नई दिल्ली:अमेरिका ने मणिपुर हिंसा को लेकर अपनी गहन चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में अमेरिका की ओर से बीते रविवार को कहा गया है कि वह मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो की रिपोर्ट से बहुत विचलित और चिंतित है। अमेरिका ने कहा कि विभत्स और शर्मसार करने वाले यौन उत्पीड़न के इस मामले से न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व बेहद परेशान है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने  दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए घटना को बेहद क्रूर, भयानक और शर्मसार करने वाला बताया और कहा कि अमेरिका पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका मणिपुर हिंसा के शांतिपूर्ण और समावेशी समाधान की आशा करता है और भारत सरकार से हिंसा प्रभावित सभी समूहों, घरों और पूजा स्थलों की सुरक्षा करते हुए मानवीय जरूरतों को पूरा करने का आग्रह करता है।

मालूम हो कि मणिपुर में बीते 3 मई से हिंसा जारी है। आरोप लगाया जा रहा है कि कथिततौर पर 4 मई को मैतेई समुदाय के हिंसक भीड़ ने दो कूकी जनजातीय महिलाओं को पुलिस की कस्टडी से जबरन छुड़ाया और भीड़ ने उन्हें नग्न करके कथित तौर पर बलात्कार किया। इतना ही नहीं अमानवीय भीड़ ने उन महिलाओं को नग्न हालत में घुमाया भी। लेकिन इस प्रकरण का वीडियो बीते सप्ताह सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद से न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व सकते में है।

हालांकि वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर पुलिस मामले में सक्रिय हुई और उसने घटना के संबंध में कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं लेकिन आरोपियों की बड़ी संख्या अब भी आजाद है और यह पुलिस की भारी विफलता मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को इस कृत्य की कड़ी निदा करते हुए घटना का "शर्मनाक" बताया और कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

मणिपुर में मई महीने से हिंसा जारी है। दरअसल कुकी को दिए जाने वाले आर्थिक लाभों में संभावित बदलावों को लेकर कुकी और मैतेई के बीच हिंसा हो रही है। हिंसा पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने मणिपुर में हजारों अर्धसैनिक और सेना की टुकड़ियों को तैनात किया है।

लेकिन बावजूद इसके छिटपुट स्तर पर हिंसा और हत्याओं का सिलसिला अब भी जारी है। मणिपुर हिंसा में अब तक कम से कम 125 लोग मारे गए हैं और 40,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है।

टॅग्स :मणिपुरअमेरिकाभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?