लाइव न्यूज़ :

लंदन ब्रिज आतंकी हमले में दो लोगों की मौत, संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली

By भाषा | Updated: November 30, 2019 01:25 IST

London Bridge stabbings: लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना को स्कॉटलैंड यार्ड ने आतंकी घटना करार दिया, पुलिस ने एक संदिग्ध को मार गिराया

Open in App
ठळक मुद्देलंदन ब्रिज के निकट चाकूबाजी के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को मार गिरायाइसे आतंकी घटना करार दिया गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है

लंदन: ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है जिसमें दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।’’ 

स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि ‘‘कई’’ लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेषज्ञ सशस्त्र अधिकारियों ने पुरुष संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इस संदिग्ध की मौके पर ही मौत हो गई।’’

सरकारी सूत्र ने बीबीसी से पुष्टि की कि जनता के बीच से घटनास्थल से अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को अब आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। 

पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी

टॅग्स :ब्रिटेनआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला