लाइव न्यूज़ :

मालदीव में लगा आपातकाल, राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने की घोषणा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2018 21:29 IST

मालदीव पर संकट मामले में नया मोड़ आया है। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में इमरजेंसी यानि आपातकाल की घोषणा कर दी है।

Open in App

मालदीव पर संकट मामले में नया मोड़ आया है। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में इमरजेंसी यानि आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने आज (5 फरवरी) को शाम को ये घोषणा की है। खबर के मुताबिक ये आपातकाल करीब 15 दिन के लिए लगाया गया है।

मालदीव में सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानने से इनकार किया है, जिसके बाद से पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें, राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया था।  राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन भी लगातार कर रहे हैं। 

इस पर सरकार द्वारा दाखिल रिव्यू पिटिशन को चीफ जस्टिस अब्दुल्ला सईद ने खारिज कर दिया और सरकार को आदेश मानने को कहा। इसके साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा था कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं इसलिए वह  कुछ वकीलों के साथ कोर्ट में ही रहेंगे। सेना और पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को घेर रखा था। वहीं, आज वहां के राष्ट्रपति ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी नेताओं के एक समूह की रिहाई का आदेश देने में अपने अधिकारों की सीमा रेखा लांघी है।

आपालकाल लागू होने के बाद आर्मी को हाई अलर्ट पर रखा गया है साथ ही पुलिस और सेना को आदेश दिया गया है कि कि वे राष्ट्रपति की गिरफ्तारी या उन पर महाभियोग चलाने के आदेश को मानने से इनकार कर दें।  

टॅग्स :मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

भारतMohamed Muizzu India Visit: आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; जानें 5 दिवसीय दौरे में क्या है खास

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल