लाइव न्यूज़ :

मालदीव की संसद पर सेना ने किया कब्जा, सांसदों को फेंका बाहर, विपक्षी नेता किए गए नजरबंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 14, 2018 21:46 IST

मालदीव में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच आज(14 फरवरी) को सेना ने यहां की संसद पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

Open in App

मालदीव में 15 दिन की इमरजेंसी लागू करके सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को गिरफ्तार करने के बाद श्रीलंका में निर्वासित जीवन बिता रहे पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद नशीद ने भारत से सैन्‍य कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन अब यहां एक नया रूप देखने को मिला है। मालदीव में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच आज(14 फरवरी) को सेना ने यहां की संसद पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

खबर के मुताबिक सेना के जवानों ने संसद में मौजूद सांसदों को खींचकर  बेरहमी के साथ बाहर निकाला है।  इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली है।

वहीं, मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट के जरिए कहा गया है कि यहां सुरक्षा बलों ने सांसदों को मजलिस परिसर से बाहर फेंक दिया गया है, चीफ जस्टिल अबदुल्ला सईद सच सामने ला रहे थे और उन्हें भी उनके चैंबर से घसीट कर ले जाया गया।

संसद को सुरक्षा बलों ने इससे पहले मंगलवार को चारों ओर से घेर लिया था और सासंदों को संसद में घुसने भी नहीं दिया था। वहीं, मालदीव में विपक्षी दलों के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।  अब यहां और ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। विपक्षी दलों को नजरबंद तक किया गया है।

टॅग्स :मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

भारतMohamed Muizzu India Visit: आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; जानें 5 दिवसीय दौरे में क्या है खास

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल