लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के प्रधानमंत्री स्व पृथकवास में गए, मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:35 IST

Open in App

कुआलांलपुर, 30 अगस्त (एपी) मलेशिया के नए प्रधानमंत्री इस्माइल सबरी याकूब किसी कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आने के बाद स्व पृथकवास में चले गए हैं जिसकी वजह से वह नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। उनके कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक याकूब का स्व पृथकवास शुरू हो गया और मंगलवार को राष्ट्रीय दिवस के आधिकारिक समारोह में भी वह डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया कि वह संक्रमित कौन था जिसके संपर्क में प्रधानमंत्री आए हैं और क्या उन्होंने अपनी जांच कराई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कितने लंबे समय तक स्व पृथकवास में रहेंगे। कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने में पूर्ववर्ती सरकार की कथित नाकामी के प्रति जनता की नाराजगी के बीच याकूब ने 21 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि मलेशिया में पांच अगस्त से रोजाना 20 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले आ रहे हैं। अबतक देश में 17 लाख लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है और अबतक 62 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा