लाइव न्यूज़ :

सुनिश्चित करें कि पाकिस्तान में अस्थिरता ना लाए तालिबान : अमेरिकी सांसदों ने बाइडन से कहा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 11:27 IST

Open in App

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाला तालिबान पाकिस्तान को अस्थिर न करे और परमाणु हथियार भी हासिल न कर पाए। सांसदों ने मांग की कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी हुआ और भविष्य की क्या योजनाएं हैं उससे जुड़े गंभीर सवालों के जवाब बाइडन को देने चाहिए। सीनेट और प्रतिनिधि सभा के 68 सांसदों के एक समूह ने बाइडन को बुधवार को लिखे एक पत्र में पूछा, ‘‘ अगर तालिबान अफगानिस्तान की सीमा पर सैन्यीकरण करें, तो क्या आप क्षेत्रीय सहयोगियों का सैन्य रूप से समर्थन करने के लिए तैयार हैं? यह सुनिश्चित करने के लिए आपकी क्या योजना है कि तालिबान अपने परमाणु सम्पन्न पड़ोसी पाकिस्तान को अस्थिर न करे? क्या आपके पास यह सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना है कि तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान कभी भी परमाणु हथियार हासिल ना कर पाए?’’ सांसदों ने कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर तेजी से कब्जा करने कारण पिछले दो सप्ताह में दुनिया ने काफी बर्बरता देखी है। ‘‘ यह अफगानिस्तान से हमारे मुख्य सैन्य बल के बचे हुए छोटे से हिस्से को पूरी तरह से वापस लाने और अमेरिकी कर्मियों तथा उनके अफगान भागीदारों को निकालने में अनावश्यक रूप से देरी करने का परिणाम है।’’ उन्होंने कहा कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से खराब हो रही है। वहां महिलाओं तथा लड़कियों पर अत्याचार हो रहे हैं, नागरिक समाज का दमन हो रहा है, अनगिनत अफगान लोगों को घर छोड़ना पड़ रहा है, जिन्हें तालिबान अफगानिस्तान से निकलने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल भी कर रहा है। वहीं, चीन मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने के लिए तालिबान के साथ संबंध बढ़ा रहा है। सांसदों ने बाइडन से यह भी पूछा कि तालिबान के हाथ अमेरिकी और अफगान सेना के अधिक उपकरण ना लगें, यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने क्या योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल