लाइव न्यूज़ :

लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:29 IST

Open in App

ब्रसेल्स, पांच जुलाई (एपी) लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। एक सप्ताह पहले बेटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जुकाम, सिर दर्द और हल्का बुखार के बाद प्रधानमंत्री बेटेल (48) रविवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन स्थिति गंभीर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी संक्रमण के लक्षण होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए। संभावना है कि सोमवार देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

यूरोपीय संघ (ईयू) आयोग ने संकेत दिया कि बेटेल की तबीयत ठीक हो रही है। यूरोपीय संघ आयोग की प्रवक्ता दाना स्पिनेंट ने बताया, ‘‘हमें लगता है कि मामला गंभीर नहीं है और वह केवल जांच कराने के लिए अस्पताल गए हैं।’’ यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने कहा कि वह बेटेल के जल्द ठीक होने की कामना करती हैं।

यूरोपीय संघ के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बेटेल (48) ने संक्रमित होने की घोषणा की। शुरुआत में उनमें केवल मामूली लक्षण थे लेकिन रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटेल ने मई में टीके की एक खुराक ली थी और एक जुलाई को एस्ट्राजेनेका की दूसरी खुराक लेने वाले थे।

ईयू सम्मेलन के अधिकारियों ने कहा कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया गया और अब तक किसी अन्य नेता ने संक्रमित होने की सूचना नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका