लाइव न्यूज़ :

COVID-19: लॉकडाउन नियम तोड़ने के बाद ब्रिटेन के शीर्ष वैज्ञानिक ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 6, 2020 18:46 IST

ब्रिटेन के मंत्री जेम्स ब्रोकेनशायर ने कहा कि वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ‘‘सही निर्णय किया है’’ और यह कि सरकार एसएजीई से सलाह लेती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास कई विशेषज्ञ हैं जो मंत्रियों को सहयोग करते रहेंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे महामारी रोग विज्ञानी प्रोफेसर नील फर्गुसन की रणनीति ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को देशभर में लॉकडाउन लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर नील फर्गुसन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने महिला को ब्रिटेन की राजधानी स्थित उसके घर से अपने घर कम से कम दो बार आने दिया।

लंदनःब्रिटेन सरकार के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने मीडिया में वह खबर आने के बाद इस्तीफा दे दिया है जिसमें खुलासा किया गया गया था कि देश में सख्त लॉकडाउन लागू करने की रणनीति के पीछे रहने वाले इस वैज्ञानिक ने नियम तोड़ते हुए एक महिला को लॉकडाउन के दौरान अपने घर आने दिया।

बताया जाता है कि उक्त वैज्ञानिक और महिला के बीच संबंध है। महामारी रोग विज्ञानी प्रोफेसर नील फर्गुसन की रणनीति ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को देशभर में लॉकडाउन लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर फर्गुसन ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ के आरोप सामने आने के बाद साइंटीफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (एसएजीई) से इस्तीफा दे दिया है। प्रोफेसर नील फर्गुसन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने महिला को ब्रिटेन की राजधानी स्थित उसके घर से अपने घर कम से कम दो बार आने दिया।

उक्त महिला अपने उस घर से प्राफेसर के घर आयी और वह महिला अपने घर पर अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। महिला का यह आवागमन सरकार के घर पर रहकर जीवन बचाने के बारे में सख्त परामर्श के खिलाफ है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने प्रोफेसर फर्गुसन के नेतृत्व वाली वैज्ञानिकों की टीम की सलाह पर ही देश में लॉकडाउन लागू किया था। ये घटनाएं इम्पीरियल कालेज लंदन में शीर्ष महामारी रोग विज्ञानी 51 वर्षीय प्रोफेसर फर्गुसन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद दो सप्ताह स्वयं पृथक रहने की अवधि पूरी करने के बाद हुईं।

प्रोफेसर फर्गुसन ने कहा, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने गलत निर्णय किया और गलत रास्ता अपनाया। इसलिए मैंने स्वयं को एसएजीई से अलग कर लिया है।’’ वैज्ञानिक ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि सरकार का एकदूसरे से दूरी बनाये रखने को लेकर सलाह ‘‘स्पष्ट’’ है और यह ‘‘हम सभी को बचाने के लिए है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसनब्रिटिश पार्लियामेंटअमेरिकाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."