लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्त इंडोनेशियाई विमान का एक ब्लैक-बॉक्स और लैंडिंग गियर का टुकड़ा मिला

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 2, 2018 09:39 IST

लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स 8 विमान सोमवार को राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के करीब 12 मिनट बाद ही जावा के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था. इसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई.

Open in App

जकार्ता, 02 नवंबर: एजेंसी लॉयन एयर के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है जिससे इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकती है. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के प्रमुख सोर्जंतो जाहजोनो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उनका कहना है कि एक नए विमान के गिरने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने में, बरामद ब्लैक बॉक्स से मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, हमें एक ब्लैक बॉक्स मिला है. उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं पता कि यह एफडीआर (फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर) या सीवीआर (कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर) है. विमानन विशेषज्ञों के अनुसार ब्लैक बॉक्स के डाटा से करीब दुर्घटनाओं में जानकारी मिलने में मदद मिलती है. लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स 8 विमान सोमवार को राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के करीब 12 मिनट बाद ही जावा के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था. इसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई. विमान को कुछ महीने पहले ही सेवा में लिया गया था.

एजेंसी इंडोनेशियाई अधिकारियों ने आज बताया कि गोताखोरों को दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिरने वाले लॉयन एयर के विमान के लैंडिंग का टुकड़ा मिला है. इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक ब्लैक बॉक्स मिला था जिससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी. खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद स्योगी ने लैंडिंग गियर के बारे में कहा, ''हमें उसका कुछ हिस्सा मिला है.'' लॉयन एयर का बोइंग-737 मैक्स 8 विमान सोमवार को राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के करीब 12 मिनट बाद ही जावा के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था. इसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई. विमान को कुछ महीने पहले ही सेवा में लिया गया था.

टॅग्स :विमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा