लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के कारण विकसित रोग प्रतिरोधक कोरोना वायरस के कुछ प्रकारों के खिलाफ कम प्रभावी : अध्ययन

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:06 IST

Open in App

बोस्टन, 13 मार्च कोविड-19 के कुछ टीकों के कारण विकसित रोग प्रतिरोधक (ऐंटी बॉडी) ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार के खिलाफ कम प्रभावी हैं। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

‘सेल’ पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान में कहा गया है कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार के खिलाफ फाइजर और मॉडर्ना के कोविड-19 टीकों के कारण विकसित रोग प्रतिरोधक ज्यादा कामयाब नहीं हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, रोग प्रतिरोधक वायरस को मजबूती से जकड़ लेते हैं और कोशिकाओं में इन्हें नहीं प्रवेश करने देते जिससे संक्रमण नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि यह पकड़ तभी बनता है जब रोग प्रतिरोधक और वायरस का आकार पूरी तरह से मिले जैसे ‘‘ताला में चाबी मिलती है।’’

उन्होंने कहा कि अगर वायरस अपना आकार बदलता है तो रोग प्रतिरोधक वायरस की पहचान कर उसे निष्क्रिय करने में सक्षम नहीं होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?