लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब: ट्विटर-वॉट्सऐप इस्तेमाल कर “शत्रुतापूर्ण” मैसेज शेयर करने पर लॉ प्रोफेसर को मिली मौत की सजा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 23:04 IST

ऐसे में जिन आरोपों को लेकर प्रोफेसर को सजा सुनाई गई है, इस पर अलोचकों का कहना है कि प्रोफेसर एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध बुद्धिजीवी शख्स थे जिनके ट्विटर पर 20 लाख फॉलोअर्स थे।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में ट्विटर और वॉट्सऐप इस्तेमाल करने को लेकर एक प्रोफेसर को मौत की सजा सुनाई गई है। प्रोफेसर पर आरोप था कि वे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल कर “शत्रुतापूर्ण” मैसेज शेयर कर रहे थे।इस बात की जानकारी प्रोफेसर के बेटे ने दी है जो अब सऊदी अरब से भाग कर यूके में शरण ले लिया है।

रियाद: सऊदी अरब में 65 साल के लॉ के मशहूर प्रोफेसर अवध अल-क़रनी को मौत की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर को यह सजा ट्विटर अकाउंट रखने और राज्य के लिए “शत्रुतापूर्ण” मैसेज शेयर करने के लिए सुनाई गई है। यही नहीं उन पर व्हाट्सएप को इस्तेमाल करने और इससे जुड़े कई और मामलों में यह सजा सुनाई गई है। 

आपको बता दें कि मशहूर प्रोफेसर अवध अल-क़रनी को 2017 में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में दावा है कि यह कार्रवाई और गिरफ्तारी नए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की सरकार द्वारा की गई है। 

क्या है पूरा मामला

द गार्डियन की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नियंत्रित मीडिया ने प्रोफेसर को एक खतरनाक उपदेशक के तौर पर पेश किया है। ऐसे में प्रोफेसर को लेकर यह जानकारी उनके बेटे नासेर ने दिया है जो सऊदी अरब से भाग कर यूके चला गया है और वहां शरण लिया है। 

हांलाकि की जानकारों का कहना है कि प्रोफेसर एक महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध बुद्धिजीवी थे और ट्विटर पर उनके 20 लाख फॉलोअर्स है। मानवाधिकार अधिवक्ताओं और निर्वासन पर रहने वाले लोगों ने यह चेतावनी दी है कि सऊदी की सरकार जिस सरकार अलोचक मानती है उसके लिए नई और गंभीर कार्रवाई में लगी है। 

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि ऐसी घटनाएं घटी है। इससे पहले इस तरह की घटना घट चुकी है। इसी कड़ी में पिछले साल लीड्स पीएचडी की छात्रा और दो बच्चों की मां सलमा अल-शहाब को ट्विटर अकाउंट रखने और विरोधियों तथा एक्टिविस्टों को फॉलो करने और उनके ट्वीट को रिट्वीट करने के लिए 34 साल की सजा सुनाई गई है। 

यही नहीं एक और महिला जिसका नाम नौरा अल-क़हतानी है, उसको ट्विटर को इस्तेमाल करने को लेकर 45 साल की सजा सुनाई गई है।  

टॅग्स :सऊदी अरबट्विटरव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल