लाइव न्यूज़ :

कोविड के बीच UK में लासा बुखार से हुई पहली मौत, जानिए इसके खतरे और लक्षण के बारे में

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 15:44 IST

यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा कि यूके में लासा बुखार के मामले दुर्लभ हैं और यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने कहा कि यूके में लासा बुखार के मामले दुर्लभ हैं डब्ल्यूएचओ के अनुसार, लासा बुखार की अवधि छह से 21 दिनों तक होती है लोग संक्रमित चूहे के मूत्र या मल से दूषित भोजन या अन्य वस्तुओं के संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं

ब्रिटेन में लासा बुखार से पीड़ित पहले मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। ब्रिटने में इसके तीन मामले सामने आ चुके हैं वहीं इससे पहली मौत स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की चिंता बढ़ा दी है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि वह उन व्यक्तियों से संपर्क कर रही है जो पिछले सप्ताह मौत की पुष्टि के बाद संक्रमित रोगियों के निकट संपर्क में थे।

यूके में हाल ही में पाए गए मामलों पर टिप्पणी करते हुए, जो पश्चिम अफ्रीका की यात्रा से जुड़े थे, यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा कि यूके में लासा बुखार के मामले दुर्लभ हैं और यह लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए समग्र जोखिम बहुत कम है।

सुसान ने कहा कि यूकेएचएसए और एनएचएस ने आयातित संक्रामक रोग के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से स्थापित और मजबूत संक्रमण नियंत्रण प्रक्रियाएं की हैं और इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। लासा बुखार को लासा वायरस के कारण होने वाली एक तीव्र वायरल रक्तस्रावी बीमारी के रूप चिह्नित किया गया है। लोग संक्रमित चूहे के मूत्र या मल से दूषित भोजन या अन्य वस्तुओं के संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं।

यह भी कहा गया कि  यह रोग, जो कई पश्चिम अफ्रीकी देशों में स्थानिक है, संक्रमित शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से भी फैल सकता है। वहीं सोमवार को नाइजीरियाई मीडिया ने बताया कि देश में इस साल ताजा मामलों 48 लोगों की जान चली गई। 

क्या है लासा बुखार के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, लासा बुखार की अवधि छह से 21 दिनों तक होती है और शुरुआत में यह धीरे-धीरे विकसित होती है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि विशिष्ट लक्षणों में बुखार, सामान्य कमजोरी, सिरदर्द, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, सीने में दर्द, मतली, उल्टी, दस्त, खांसी और पेट में दर्द शामिल हैं।

गंभीर स्थिति में ऐसी हो जाती है रोगी की हालत

सबसे गंभीर मामलों में चेहरे की सूजन, फेफड़ों की गुहा में तरल पदार्थ, शारीरिक छिद्रों से रक्तस्राव और निम्न रक्तचाप भी विकसित हो सकता है।

टॅग्स :UKब्रिटेनBritainWHO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल