लाइव न्यूज़ :

कुर्द अब सुरक्षित हैं, वे जानते हैं कि कैसे लड़ा जाता है और जैसा कि मैंने कहा कि वे फरिश्ते नहीं हैंः ट्रंप

By भाषा | Updated: October 17, 2019 13:35 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "तुर्की सीरिया में गया। अगर तुर्की सीरिया में जाता है तो यह तुर्की और सीरिया के बीच का मामला है। यह तुर्की और अमेरिका के बीच का मामला नहीं है, जैसा कि कुछ मूर्ख लोग मानते हैं।" उन्होंने कहा, "कुर्द अब काफी सुरक्षित हैं, वे जानते हैं कि कैसे लड़ा जाता है और जैसा कि मैंने कहा कि वे फरिश्ते नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैं सीरिया- तुर्की की सीमा पर स्थिति को अमेरिका के लिये रणनीतिक रूप से शानदार मान रहा हूं।उन्होंने कहा, "हमारे सैनिक वहां नहीं हैं। हमारे सैनिक पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में अपनी कार्रवाइयों का बचाव करते उन्हें "रणनीतिक रूप से शानदार" करार दिया। उन्होंने तुर्की के हमलों में कुर्द सहयोगियों का साथ छोड़ने पर कहा कि ‘‘कुर्द फरिश्ते नहीं हैं।’’

ट्रंप तुर्की को उत्तरी सीरिया पर हमलों का मौका देने के लिए तीखी आलोचना का सामना कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इन चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही जब उपराष्ट्रपति माइक पेंस और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को हमले रोकने के लिये मनाने की खातिर तुर्की जाने की तैयारी कर रहे हैं।

ट्रंप ने इटली के राष्ट्रपति सर्गेइ मत्तारेली से मुलाकात के इतर कहा, "मैं सीरिया- तुर्की की सीमा पर स्थिति को अमेरिका के लिये रणनीतिक रूप से शानदार मान रहा हूं।" उन्होंने कहा, "हमारे सैनिक वहां नहीं हैं। हमारे सैनिक पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

उन्होंने कहा, "तुर्की सीरिया में गया। अगर तुर्की सीरिया में जाता है तो यह तुर्की और सीरिया के बीच का मामला है। यह तुर्की और अमेरिका के बीच का मामला नहीं है, जैसा कि कुछ मूर्ख लोग मानते हैं।" उन्होंने कहा, "कुर्द अब काफी सुरक्षित हैं, वे जानते हैं कि कैसे लड़ा जाता है और जैसा कि मैंने कहा कि वे फरिश्ते नहीं हैं।

अगर आप गौर से देखेंगे तो वे फरिश्ते नहीं हैं।" गौरतलब है कि अमेरिका ने सीरिया में आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देने वाले कुर्दों का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद अमेरिकी सैनिक कुर्द इलाकों से वापस आ गए थे। अमेरिकी सैनिकों के वापस लौटने के बाद तुर्की ने पिछले सप्ताह वहां हमले शुरू कर दिये थे। 

ट्रंप ने तुर्की को सीरिया में हमलों की अनुमति देने की बात से इनकार किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को सीरिया में कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाने की अनुमति देने की बात से बुधवार को इनकार किया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति एर्दोआन के फैसले ने मुझे चौंकाया नहीं क्योंकि वह काफी समय से ऐसा करना चाहते थे।"

उन्होंने कहा कि वह काफी समय से सीरिया से लगी सीमा पर सैनिक तैनात करना चाहते थे। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपसीरियातुर्कीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल