लाइव न्यूज़ :

क्रेमलिन ने कहा, पश्चिम द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों का विरोध करेगा रूस

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:35 IST

Open in App

मास्को, तीन मार्च (एपी) रूस में विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी को जहर दिये जाने और गिरफ्तारी को लेकर पश्चिम के प्रतिबंधों को क्रेमलिन ने बुधवार को अपुष्ट व निराधार करार दिया लेकिन चेताया कि मास्को प्रतिबंधों का विरोध करेगा।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के लिये आम बोलचाल में क्रेमलिन शब्द इस्तेमाल किया जाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मंगलवार को नवलनी पर नर्व एजेंट हमले और बाद में उन्हें जेल में बंद किये जाने को लेकर एक दर्जन से ज्यादा रूसी प्रतिष्ठानों के साथ ही सात रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया था। यह यूरोपीय संघ (ईयू) के समन्यवय में उठाया गया कदम था जिसने मंगलवार को ही अपने प्रतिबंध बढ़ाए थे।

अमेरिका और ईयू के फैसलों पर टिप्पणी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि शीर्ष रूसी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध जिनमें उनके बैंक खातों से लेन-देन पर रोक शामिल है यह रूस के कानून की ही नकल है जो विदेश में रकम जमा करने और अन्य संपत्ति जुटाने को प्रतिबंधित करता है।

पेस्कोव ने संवाददाताओं के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा, “ये लोग वैसे भी विदेश यात्रा नहीं करते हैं और इन्हें विदेशी बैंकों में खाता खोलने या कोई अन्य विदेशी संपदा रखने का अधिकार नहीं है।”

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईयू के प्रतिबंध “रूस के आंतरिक मामलों कें दखल को दर्शाते हैं” और “पूर्णत: अस्वीकार और पहले से खराब रिश्तों को और नुकसान पहुंचाने वाले” हैं।

पेस्कोव ने चेतावनी दी कि रूस अपनी प्रतिक्रिया चुनेगा जो उसके हितों को साधने वाली होगी और प्रासंगित सरकारी एजेंसियां अपने प्रस्तावों का मसौदा तैयार कर उन्हें क्रेमलिन के समक्ष पेश करेंगी।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रों के बीच संबंधों में पारस्परिकता के सिद्धांत को छोड़ा नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील