लाइव न्यूज़ :

एलेक्सी नेवलनी को जहर दिए जाने के आरोपों से क्रेमलिन का इनकार, विपक्ष ने कहा-सरकार का हाथ

By भाषा | Updated: August 25, 2020 20:33 IST

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने नेवलनी के इलाज में मदद की निजी तौर पर पेशकश की और अन्य यूरोपीय अधिकारियों के साथ पूर्ण रूसी जांच की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्लिन के शेरिट अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि उनके शरीर में “कोलिनएस्टरेस इन्हिबिटर’’ के संकेत मिले हैं।कोलिनएस्टरेस इन्हिबिटर शरीर में मुख्य रसायन, एसीटीकोलिन के टूटने को अवरुद्ध करते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संकेतों को प्रसारित करते हैं।कुछ सहयोगी मांग कर रहे हैं कि इस बात की जांच की जाए कि इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं या नहीं।

मॉस्कोः रूस की सरकार ने जर्मनी के अस्पताल में भर्ती विपक्ष के नेता एलेक्सी नेवलनी पर कथित हमले में संलिप्तता के आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया।

डॉक्टरों ने कोमा में चले गए नेवलनी को लेकर एक दिन पहले कहा था कि चिकित्सीय जांचें इशारा करती हैं कि उन्हें जहर दिया गया। नेता के सहयोगियों का आरोप है कि क्रेमलिन के सबसे प्रमुख आलोचक की बीमारी के पीछे सरकार का हाथ है जबकि कुछ सहयोगी मांग कर रहे हैं कि इस बात की जांच की जाए कि इसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं या नहीं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “ये आरोप बिलकुल सच नहीं हो सकते और बल्कि ये खाली शोर हैं।” उन्होंने कहा, “हम इसे गंभीरता से बिलकुल नहीं लेना चाहते हैं।” पेसकोव को नेवलनी की स्थिति को लेकर आपराधिक जांच शुरू करने का कोई आधार नजर नहीं आता और उन्होंने कहा कि उनकी यह स्थिति कई कारणों से हो सकती है और ऐसा कोई कारण पहले सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर स्थिति के लिए जिम्मेदार कोई पदार्थ मिलता है और अगर यह निर्धारित होता है कि यह जहर देने का मामला है, तो जांच का कोई कारण होगा।”

नेता और भ्रष्टाचार जांचकर्ता नेवलनी, पुतिन के उग्र आलोचक हैं। वह बृहस्पतिवार को साइबेरिया से मॉस्को लौटते वक्त उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए थे और उड़ान की आपात लैंडिंग के बाद ओम्सक शहर के अस्पताल में ले जाया गया। सप्तांहत में उन्हें बर्लिन के शेरिट अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि उनके शरीर में “कोलिनएस्टरेस इन्हिबिटर’’ के संकेत मिले हैं।

कोलिनएस्टरेस इन्हिबिटर शरीर में मुख्य रसायन, एसीटीकोलिन के टूटने को अवरुद्ध करते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच संकेतों को प्रसारित करते हैं। नेवलनी की पत्नी, यूलिया नवलनया अपने पति से मिलने रोज अस्पताल जाती हैं लेकिन उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कोई बातचीत नहीं की। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने नेवलनी के इलाज में मदद की निजी तौर पर पेशकश की और अन्य यूरोपीय अधिकारियों के साथ पूर्ण रूसी जांच की अपील की है।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसजर्मनीअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल