लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के मूल अमेरिकी समुदायों तक पहुंचा कोविड-19 का टीका

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:49 IST

Open in App

(दूसरे और तीसरे पैरा में सुधार के साथ)

सांता फे(अमेरिका), 18 दिसम्बर (एपी) कोरोनो वायरस के टीके की पहली खुराक न्यू मैक्सिको के रेगिस्तानी इलाके से लेकर सिएटल के बाहर बसी मछुआरा जनजाति तक सभी मूल अमेरिकी समुदायों को दी जा रही है। ऐसा करने के पीछे संघीय सरकार और राज्यों का लक्ष्य इन कम आबादी वाले समुदायों की रक्षा करना है।

संघीय सरकार की इंडियन हेल्थ सर्विस (आईएचएस) द्वारा बड़े पैमाने पर एक ‘लॉजिस्टिक ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य देश भर में संप्रभु स्वदेशी राष्ट्र क्लीनिक और अधिसूचित क्षेत्रो से बाहर रह रहे मूल निवासियों (इंडियन) की सेवा करने वाले शहरी क्लीनिकों के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करना है।

एजेंसी ने इस अभियान के लिए शुरुआत में ‘फाइजर’ और जर्मनी की कम्पनी ‘बायोएनटेक’ के 22,000 टीकों के लिए अनुमति दी है, जो एरिजोना के नवाजो नेशन तथा न्यू मैक्सिको के विशाल हिस्सों और फीनिक्स जैसे शहरी स्थानों पर वितरण केन्द्रों पर सोमवार को पहुंचे, जहां मूल अमेरिकी समुदायों की देखभाल करने वाले सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मियों को बृहस्पतिवार को टीका लगाया गया।

लेकिन कई जनजातियों ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों के माध्यम से टीका वितरण का अलग मार्ग चुना, जो कई मामलों में जनजातीय समुदायों के साथ अधिक स्थायी और भरोसेमंद संबंध स्थापित करते हैं।

यहां ‘एकोमा पेब्लो’ जैसी छोटी जनजातियों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो न्यू मैक्सिको रेगिस्तान में अपने ‘‘स्काई सिटी’’ के लिए जाना जाता है।

वहीं, वाशिंगटन राज्य प्रायद्वीप पर बसे 5,000 सदस्यों की एक जनजाति, ‘लूमी नेशन’ के बीच भी 300 खुराक के साथ बृहस्पतिवार को टीकाकरण शुरू किया गया।

‘लूमी नेशन’ के एक सदस्य और जन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक निदेशक डॉ. डकोटा लेन ने टीकाकरण पर कहा, ‘‘ हम इतने खुश हैं कि मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’’

वह स्वयं टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब