लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरणः पाकिस्तान ने पांच करोड़ खुराक का आंकड़ा पार किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:12 IST

Open in App

पाकिस्तान ने कोविड-19 रोधी टीके की पांच करोड़ खुराक देने की उपलब्धि हासिल कर ली है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान टीके की 11,01,973 खुराक दी गयीं। अब तक कुल 5,09,85,184 खुराक लगाई जा चुकी हैं। पाकिस्तान में अब तक 1,52,69,699 लोगों को टीके की दोनों खुराक के साथ पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी के छह प्रतिशत से अधिक है। पाकिस्तान ने इस वर्ष के अंत तक देश के सात करोड़ लोगों का संपूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस बीच, पाकिस्तान में शुक्रवार को कोविड-19 के 4,016 नये मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,144,341 हो गयी। पाकिस्तान में कोविड-19 के 95 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 25,415 पर पहुंच गयी। गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। सिंध प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबीपी, डायबिटीज और कैंसर की फ्री में जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय शुरू करेगा राष्ट्रव्यापी अभियान

स्वास्थ्यभारत में हर 10 में से 3 लोग इस खतरनाक समस्या से जूझ रहे हैं, मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित

भारतदुनिया में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होती हैं भारत में, प्रति 1,00,000 पर इतनी है सुसाइड दर, जानें कारण

स्वास्थ्यसरकार ने पेरासिटामोल सहित 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को किया बैन, देखें प्रतिबंधित दवाओं की पूरी लिस्ट

भारतअब ट्रांसजेंडरों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ, भारत सरकार ने किया ऐलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा