लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: श्रीलंका में तीन दिन का लॉकडाउन खत्म

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:50 IST

Open in App

कोलंबो, 17 मई श्रीलंका में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू तीन दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को खत्म हो गया लेकिन अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे फिलहाल अपने घरों में ही रहें। देश में अब भी रोजाना 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

देश में कर्फ्यू के बिना ही तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया था, जिसका उद्देश्य लोगों को लंबे सप्ताहांत में घरों में रखना था क्योंकि यहां सप्ताह की छुट्टियों के साथ ही ईद का उत्सव भी पड़ रहा था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी लोग सिर्फ अनिवार्य कामों की वजह से ही बाहर निकल सकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ लोग अपने पहचान पत्र के आखिरी अंक के अनुसार ही अनिवार्य काम के लिए घर से बाहर निकल सकेंगे।’

सम संख्या वाला कार्ड रखने वाले लोग सम संख्या वाले दिन और विषम संख्या वाला नंबर रखने वाले लोग विषम संख्या वाले दिन में घर से बाहर निकल सकेंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सरकारी और निजी कार्यालयों से कहा गया है कि वे स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए न्यूनतम कर्मचारियों के साथ ही काम करें। देश में रोजाना संक्रमण के 2,000 से ज़्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

कोविड-19 रोकथाम अभियान का नेतृत्व कर रहे सेना प्रमुख शावेंद्र सिल्वा ने कहा कि अस्पतालों में 21,000 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल